चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया भाजपा नेता अफरोज अली
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। थाना औंछा पुलिस ने रविवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चोरी की बाइक सहित पकड़ा। पूछताछ में उसने खुद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का ब्लॉक प्रभारी बताते हुए चोरी की बाइक होने की बात कबूल की है।
रविवार को थाना प्रभारी अजीत सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका। बाइक पर अंकित नंबर यूपी 16 डब्ल्यू 6949 के कागज मांगे तो वह कागज नहीं दिखा सका। पूछताछ ने उसने अपना नाम अफरोज अली निवासी मुस्लिम बस्ती औंछा बताया। बताया कि बरामद बाइक चोरी की है।
पुलिस उसे बाइक सहित पूछताछ के लिए थाने ले गई। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि अफरोज अली पहले भी जुआ खिलवाने के आरोप में कपड़ा जा चुका है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।