फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हर मुद्दे पर भाजपा सरकार हुई फेल

Mon, 19 May 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। नगर के एक निजी कार्यक्रम में आए विधायक तेजप्रताप ने कहा कि लोहिया जी और नेताजी के सपने को पूरा करके आगामी 2027 में यूपी में पूर्ण बहुमत की सपा सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर भाजपा की दोनों सरकार फेल हो गई हैं।
विज्ञापन

तेजप्रताप ने कहा कि नेताजी ने शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर गांव-गांव काॅलेज खुलवाए। इससे गांव का गरीब बच्चा भी पढ़ाई आसानी से कर सके। सपाइयों को देश की एकता को मजबूत करने के लिए एक जुट होकर गांव- गांव सपा की नीतियां और नेताजी के विचारों को पहुंचाना होगा। गर्जना करने वाले लोग और बात बात पर पाकिस्तान को खत्म करने की बात करने वालों ने अमेरिका के कहने पर सीजफायर करके सरेंडर कर दिया। जबकि पूरा देश और सभी राजनीतिक पार्टियां व विपक्ष के नेता इनके साथ मिलकर कह रहे थे कि पाकिस्तान पर आक्रमण करिये और पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लीजिए। इस दौरान रामपाल यादव, नरेंद्र मेंबर, जगदीश यादव, जिला पंचायत सदस्य गजराज यादव, मुकुल यादव, विनोद यादव आदि लोग मौजूद रहे।
कुरावली के ग्राम जुन्हेंसा में बुद्ध प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने आए एटा सांसद देवेश शाक्य का समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य, विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजू यादव और महाराज सिंह शाक्य ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सांसद देवेश शाक्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए गए ''''पीडीए'''' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को मजबूत करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता लगातार जनता के संपर्क में हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में सपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। सांसद शाक्य ने भारतीय सेना की वीरता और पराक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने डटकर मुकाबला करते हुए पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें