फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा कर बंद कराई बिजली आपूर्ति

Mon, 19 May 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार की सुबह गांव रुई के रहने वाले नामित सहित कई लोग पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। गालीगलौज करते हुए विद्युत आपूर्ति भी बंद करा दी। जेई की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई ताराचंद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह वह कार्यालय में बैठ कर विभागीय कार्य कर रहे थे। तभी गांव रुई के रहने वाले कुछ लोग अपने अन्य साथियों के साथ वहां आए और गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने हंगामा करते हुए विद्युत आपूर्ति को बंद करा दिया। जेई ने इस बारे में उच्चाधिकारियों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी वहां से चले गए। जेई की ओर से नामित व साथियों के खिलाफ तहरीर देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें