फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाल, बघेल, धनगर समाज का शोषण कर रही भाजपा : मंडल प्रभारी

विज्ञापन
कासगंज में समाजवादी पार्टी की जनजागरण यात्रा और सम्मेलन में मंडल प्रभारी रमेश चंद्र बघेल, जिलाध? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सपा ने पाल, बघेल एवं धनगर समाज को अनुसूचित वर्ग में शामिल किया और उनके प्रमाण पत्र बनवाए। जिसका लाभ लोगों को सेवायोजन पाने में हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। अब समाज के प्रमाण पत्र बनना भाजपा सरकार में बंद हो गए हैं। यह पाल, बघेल और धनगर समाज का शोषण है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात सपा के वरिष्ठ नेता एवं मंडल प्रभारी रमेश चंद्र बघेल ने श्री होतीलाल बघेल पब्लिक स्कूल ग्राम चंदवा पर जनजागरण यात्रा और सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सपा ने हमेशा पाल बघेल धनगर समाज का सम्मान किया है। पूर्व राज्य मंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि सपा पाल, बघेल, धनगर समाज के साथ हमेशा रही है। कार्यक्रम को अरविंद कुमार धनगर, राकेश कुमार धनगर, तुलसीराम धनगर, नीरज कुमार धनगर, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेन्द्र सिंह गौर, कमल सिंह बघेल, रामगोपाल बघेल, ओमपाल बघेल, आशापाल, राजवीर सिंह बघेल ने संबोधित किया। संचालन जिला सचिव लक्ष्मन सिंह यादव ने किया। पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, नेत्रपाल सिंह राघव, पूर्व विधायिका जीनत खान, जिला महासचिव रफत मुनीर, डॉ. बीके राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें