फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मुलायम के गढ़ में भाजपा ने पूर्व विधायक की पुत्रवधू को उतारा

Sat, 26 Jun 2021 01:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अर्चना भदौरिया को प्रत्याशी घोषित किया है। वह पूर्व विधायक गंधर्व सिंह भदौरिया की पुत्रवधू हैं।
विज्ञापन
मैनपुरी: भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अर्चना भदौरिया को उतारा है। वह घिरोर के वार्ड संख्या 17 से सदस्य चुनीं गईं हैं। भाजपा ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की।  

विज्ञापन


जिले में भाजपा समर्थित आठ जिला पंचायत सदस्य इस बार चुने गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो सदस्यों ने आवेदन किया था। शुक्रवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र तथा प्रदेश पदाधिकारियों ने अर्चना भदौरिया के नाम पर सहमति जताई। 

अर्चना पहली बार जीती हैं चुनाव 
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देश के बाद शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने अर्चना भदौरिया को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया। अर्चना भदौरिया पहली बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी और जीत हासिल की। अर्चना दो दिन पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भी खरीद चुकी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति से जुड़ा है परिवार 
अर्चना भदौरिया के ससुर गंधर्व सिंह भदौरिया घिरोर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ ही वह घिरोर नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रहे हैं। अर्चना के पति गोविंद भदौरिया व्यवसायी हैं। 

राजनीति से दूर रहने वाली अर्चना ने पहले चुनाव में ही जीत हासिल राजनीति के जानकारों को चौंकाया है। अर्चना के चाचा अशोक सिंह चौहान मैनपुरी विधानसभा सीट से दो बार भाजपा से विधायक रहे हैं।

संबंधित खबर- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मैनपुरी में सपा ने मनोज यादव को बनाया प्रत्याशी

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा में लोकतंत्र है, हाईकमान का निर्णय सभी को मान्य है। भाजपा के आठ जिला पंचायत सदस्य हैं। निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा को समर्थन देने का भरोसा दिया है। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की ही जीत होगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें