जिला पंचायत सीटों पर एक नजर
- जिले में कुल 30 सीटे हैं
-13 सीटों पर सपा ने दर्ज की जीत
-08 सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत
-08 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं
-01 सीट पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि आठ सीटों पर भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। आठ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है। निर्दलीय प्रत्याशियों के सहारे हम भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष बनाएंगे।
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सपा के 13 प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर जीतकर आए हैं। निर्दलीय विजेताओं में भी पांच सपा के हैं। हम अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं। सपा हर हाल में जिला पंचायत अपनी पार्टी से बनाएगी।