फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति तिराहा के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत

विज्ञापन
28एमएनपी-19-मृतक रवि का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के ज्योंती तिराहा के पास रविवार की देर रात एक बाइक सवार रवि कुमार (30) को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। युवक मंडी से पिता को खाना देकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा के रहने वाले अरविंद कुमार नवीन मंडी में पल्लेदार हैं। रविवार को वह देर रात तक मंडी में काम कर रहे थे। रात को पुत्र रवि कुमार उन्हें खाना देने के लिए गया था। करीब 11:30 बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी ज्योंति तिराहा के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने रवि के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें