फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आलीपुर खेड़ा (मैनपुरी) । थाना भोगांव क्षेत्र में रविवार की शाम संकिसा पुल के पास पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार सगे भाई घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए। वहां एक युवक की मौत हो गई, मृतक सैनिक छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के कस्बा आलीपुर खेड़ा निवासी 27 वर्षीय अल्ताफ सैनिक था। वर्तमान में उसकी तैनाती कश्मीर में थी। गांव में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह 16 मार्च को छुट्टी पर आया था। रविवार को वह 19 वर्षीय भाई अजहर के साथ फतेहगढ़ की आर्मी कैंटीन से खरीदारी करने गया था। शाम करीब तीन बजे दोनों भाई वापस लौट रहे थे। संकिसा पुल के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें फतेहगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां अल्ताफ की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें