फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती की मौत, गोद से मासूम छिटक कर दूर गिरी, बची जान

Mon, 14 Feb 2022 07:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में सहावर-गंजडुंडवारा मार्ग पर रविवार दोपहर को  दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। उनकी एक वर्षीय बच्ची गोद से छिटक दूर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन
जाहिद और उसकी पत्नी शहनाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में सहावर-गंजडुंडवारा मार्ग पर रविवार दोपहर को ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे में मां की गोद से छिटककर एक साल की मासूम बच्ची दूर जा गिरी, उसके हल्की खरोंचे आईं हैं। सूचना पर नदरई से परिवार के लोग सहावर पहुंचे। पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


कासगंज के नदरई निवासी जाहिद (35) अपनी पत्नी शहनाज, एक साल की बेटी गुड़िया को लेकर गंजडुंडवारा गया था। वहां से वापस बाइक से लौट रहा था। तभी गंजडुंडवारा-सहावर रोड पर मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के सामने अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में बाइक सवार दंपती आ गए और दोनों की मौके पर मौत हो गई। 

इस दुर्घटना के दौरान शहनाज के हाथ से एक साल की मासूम बच्ची गुड़िया छिटक कर दूर जा गिरी, जिससे उसे मामूली चोट आई। उसकी जान बच गई। दुर्घटना होते ही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन बच्चे हो गए अनाथ
दंपती जाहिद और शहनाज की मौत हो जाने से उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए। एक साल की बेटी दुर्घटना के वक्त उनकी गोद में ही थी, लेकिन उसकी जान बच गई। जबकि बड़ा बेटा अरशद 6 वर्ष का है और छोटा बेटा डब्बू 3 वर्ष का है।

अनिल ने कर दिया था तीन लाख का घपला
भाई जमील अहमद एवं चचेरे भाई इरशाद ने बताया कि जाहिद मेहनत मजदूरी का काम करता था। उसके तीन लाख रुपये नदरई के एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र को संचालित करने वाले गंजडुंडवारा निवासी अनिल पर थे। उन्होंने उस पैसे का अनिल पर घपला करने का आरोप लगाया। वह अपने पैसे लेने के लिए गंजडुंडवारा अनिल के घर गए थे, लेकिन अनिल नहीं मिला। पैसों के तकादे के कारण दोनों की जान चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें