फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े लूट: 'हम पुलिसवाले हैं, तुम्हारे पास गांजा है...', यह कहकर बाइक सवारों ने दूधिया से लूटे 50 हजार

Tue, 27 Sep 2022 04:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शिकोहाबाद में बाइक सवारों ने दिनदहाड़े एक दूध विक्रेता से 50 हजार रुपये लूट लिए। बाइक सवारों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे रोका और तलाशी के दौरान जेब से रुपये निकालकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दूध विक्रेता से 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और तलाशी के दौरान जेब में रखे रुपये निकाल लिए। इसके बाद फरार हो गए। लूट की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। 

विज्ञापन


जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद निवासी मुकेश दूध का कारोबार करते हैं। पशु पालकों को एडवांस रुपये देने के लिए मंगलवार को मुकेश ने 60 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक से निकाले थे। रुपये निकाल कर गांव जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े। जब वह नगर पालिका के समीप पहुंचा, तभी पीछे से दो बाइकों पर चार युवक आए और मुकेश को रोककर कहने लगे कि हम पुलिस वाले हैं। 

तलाशी के दौरान जेब से निकाले रुपये 

बाइक सवारों ने कहा कि हमें शिकायत मिली है कि तुम गांजा बेचते हो और तुम्हारे पास गांजा रखा है। तलाशी लेनी है। इतना कहते हुए एक युवक ने उसे पकड़ लिया और दूसरे ने उसकी जेब की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए और उसे थाना आने की कहकर लुटेरे बाइक से फरार हो गए। पीड़ित ने डॉयल 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। 

Encounter In Agra: खनन माफिया ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में एक ट्रैक्टर चालक गोली लगने घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच की। पीड़ित दूध विक्रेता से घटना के बारे में जानकारी की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि दूध विक्रेता के साथ कुछ युवकों ने वारदात की है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें