फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव के घर पर चौथा नोटिस चस्पा, यह है मामला

Tue, 27 Sep 2022 03:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के घर पर इससे पहले तीन नोटिस चस्पा हो चुके हैं, लेकिन वह थाने में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे। अब चौथा नोटिस लगाया गया है। 
विज्ञापन
सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में गैंगस्टर एक्ट के मामले में बयान दर्ज कराने के लिए सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के अमृतपुर रघूपुर स्थित पैतृक आवास पर सोमवार को चौथा नोटिस चस्पा किया गया। उन्हें 27 सितंबर को जलेसर थाने में बुलाया गया है।

विज्ञापन


जुगेंद्र सिंह और उनके बड़े भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के विरुद्ध कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना तत्कालीन कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र को दी गई थी। बाद में पूर्व विधायक को आगरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि जुगेंद्र सिंह गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय से स्टे आदेश ले आए थे। 

पहले भी चस्पा हो चुके हैं नोटिस 

इस आदेश में जुगेंद्र सिंह को विवेचना में पुलिस का सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया था। मामले में उनके बयान दर्ज करने के लिए पहला नोटिस उनके आवास पर 30 जून, दूसरा 2 जुलाई और तीसरा नोटिस 4 जुलाई को चस्पा कराया गया। लेकिन वह थाने नहीं पहुंचे। मामले के विवेचक वर्तमान में जलेसर थाना प्रभारी हैं। 

विवेचना में सहयोग न करने का आरोप

उन्होंने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा विवेचना में सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते विवेचना का विधिक निस्तारण नहीं हो पा रहा। 20 सितंबर को भी हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक का आदेश फिर जारी किया गया है। इसमें भी विवेचना में पूरी तरह से सहयोग करने का आदेश दिया गया है। उन्हें 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे थाना जलेसर में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। जिससे विवेचना का निस्तारण किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें