फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ले से 65 हजार रुपये लेकर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। शनिवार दोपहर जरार की कैनरा बैंक के पास गल्ला कारोबारी सप्पू पचौरी के गल्ले से 65 हजार रुपये कैश लेकर भागे तीन बाइक सवार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर जरार में गल्ला कारोबारी सप्पू पचौरी अनाज के कट्टे तुलवा रहे थे। इसी दौरान गल्ले से कैश बॉक्स चोरी हो गया। ग्राहक को रुपये देने के लिए गुल्लक देखी तो 65 हजार रुपये समेत कैश बॉक्स गायब था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बाइक सवार तीन युवक कैश बॉक्स ले जाते हुए दिखे। आनन फानन में कारोबारी ने जरार चौकी पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
इधर कारोबारी ने पुलिस को बताया कि तीन दिन से दुकान के आसपास रेकी करने वाले युवक ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। रेकी के वक्त का भी वीडियो परिजनों ने बना लिया था। चौकी प्रभारी आशुतोष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें