बरहन। नगला जौहरी गांव के किसान को ठगने वाले तीन व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इनके पास से एक कार भी पुलिस ने बरामद की है।
थानाध्यक्ष बरहन शेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की आगरा जलेसर मार्ग पर बच्चा पुलिया के पास कार सवार साधु के भेष में एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ नगला जौहरी गांव निवासी दिलीप कुमार को अपनी बातों में फंसाकर 2500 रुपये ठग लिया था। इस पर दिलीप ने शोर मचाया तो गांववाले दौड़े।
ग्रामीणों ने तीनों ठगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इनके पास से दिलीप से ठगे गए 2500 रुपये भी बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम प्रेमनाथ, रविंद्र नाथ निवासीगण माहन अलीपुर थाना छायसा, फरीदाबाद, हरियाणा और मिथुन नाथ निवासी जलपुर थाना ईकोटेक प्रथम जनपद गौतम बुद्ध नगर बताया। इनके पास से पुलिस ने एक कार भी बरामद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।