शमसाबाद। चाचा के साथ बाइक से सामान लेने जा रहे किशोर की मंगलवार को ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सुबह दस बजे गोपाल पुरा निवासी अबरार (12) चाचा आसिफ के साथ बाइक पर बैठकर सामान लेने बाजार जा रहा था। नयाबास चौराहे के पास बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और अबरार बाइक से गिरकर ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।