फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बाइक सवार ने पुजारी से लूटा मोबाइल, पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया

Sun, 12 May 2024 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

पुजारी मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। पुजारी ने शोर मचा दिया। इस दौरान  गश्त पर रही पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पूजा कराकर मंदिर जा रहे पुजारी से बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर गश्त पर रही पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल भी मिला है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला के शाहदरा निवासी रामप्रकाश तिवारी विजय नगर काॅलोनी के एक मंदिर में पुजारी है। उनका बेटी प्रदीप भी पूजा पाठ कराता है। उन्होंने बताया कि प्रदीप शुक्रवार को फ्रीगंज के एक घर पर पूजा कराने गए थे। रात करीब 9 बजे लौटते समय रास्ते में पाॅलीवाल पार्क के पास वह पिता से फोन पर बात करने लगे। तभी पीछे से बाइक से आए बदमाश ने मोबाइल फोन छीना और भागने लगा।

शोर मचाने पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर एत्माद्दौला के नरायच निवासी करन को पकड़ा लिया। उसकी जेब से मोबाइल भी बरामद हुआ। हरीपर्तत पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें