फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में दौलतपुर बझेरा के पास रविवार रात एक बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करावा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला टाकीज वाली गली निवासी धीरज पाल (35) रविवार को साथी आशीष पाल निवासी गांव पतौसा थाना अलीगंज एटा के साथ रिश्तेदारी में कन्नौज जनपद के सौरिख गया था। रात में साथी के साथ बाइक से लौट रहा था। बाइक जब नवनिर्मित बाईपास पर गांव दौलतपुर बझेरा के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
हादसे में धीरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। धीरज के भाई अभिषेक ने ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें