फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव जाने वाले मार्ग पर रविवार की दोपहर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर निवासी 25 वर्षीय कौशल किशोर रविवार को किसी काम से शहर आया था। उसके साथ गांव निवासी 22 वर्षीय नीरज कुमार भी था। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों बाइक से गांव जा रहे थे। मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर एक इंस्टीट्यूट के सामने बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में कौशल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने घायल नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें