एटा कोतवाली देहात के गांव जिरसमी के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर फिसलने से नहर में जा गिरा। जिसके चलते वह पानी के तेज बहाव के बीच में फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसको रस्सी डालकर बाहर खींचा और मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर परिजन घर ले गए।