आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में बाइक लूट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक को चांटे मारकर दो युवक उसकी बाइक लूट ले गए। पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने जांच की, लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
नरीपुरा निवासी आदित्य बुधवार को बाइक से घर आ रहा था। उसने पुलिस को बताया कि जगनेर मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि थप्पड़ मारकर बाइक छीनकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि जिस जगह की घटना बताई गई, वह काफी व्यस्त मार्ग है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई थी, लेकिन किसी ने घटना की पुष्टि नहीं की है। आदित्य का घर 100 मीटर दूर है। नरीपुरा से लेकर सराय ख्वाजा तक के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। वो कहीं पर भी बाइक लेकर जाता नहीं दिखा। जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।