अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे गिरी बाइक पर बैठी दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां युवक के संग बाइक पर बैठकर जा रही दो महिलाओं को ट्रक ने कुचल दिया। बताया गया है कि बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे गिर गई। जिसके बाद ट्रक के पहिये महिलाओं के ऊपर से गुजर गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि रविवार सुबह बाइक से अरबाज अपनी पत्नी मरजीना और गुड़िया को लेकर दिल्ली से अपने गांव पछागांव थाना निबोहरा जा रहा था। राजाखेड़ा रोड स्थित गढ़ी थाना पर बाइक अनियंत्रित होकर साइड में चल रहे ट्रक के नीचे गिर गई । ट्रक का पहिया चढ़ जाने से बाइक पर बैठी गुड़िया और मरजीना की मौके परी मौत हो गई।
मरजीना और गुड़िया अरबाज के साथ अपने गांव पछा थाना निबोरा जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।