फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक गड्डे में गिरी, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। रविवार को शाम करीब 08 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम मिढ़ावली कलां में काक नदी के पुल के निकट बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची औंछा पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के गांव दिहुली खिरिया के मजरा डेरा बंजारा निवासी गुलाब खां, नीमबक्स और सुलेमान थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम मिढ़ावली से बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह काक नदी के पुल के पास मोड़ पर पहुंचे कि तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गड्डे में चली गई। जिससे सभी बाइक सवार घायल हो गए। सड़क पर दौड़ लगा रहे युवकों ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व थाना औंछा पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कुरावली भेज दिया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने गुलाब खां को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को उपचार देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें