फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा नेता को बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने मारी गोली, दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में दहशत

Wed, 16 Aug 2023 04:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने भाजपा नेता को गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Agra News: भाजपा नेता को बाइक सवार हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार दोपहर को भाजपा नेता राकेश कुशवाहा की हत्या का प्रयास किया गया। बाइक से आए दो हमलावरों ने सरेआम ताबड़तोड़ दो फायर किए। भाजपा नेता घर के बाहर अपनी दुकान में बैठे थे। उनको दो गोलियां लगीं। उन्होंने छिपकर अपनी जान बचाई। गोली मारने के बाद हमलावर आसानी से भाग निकले। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले के पीछे बहनों से मुकदमेबाजी और संपत्ति का विवाद बताया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के नगला धनी में दोपहर दो बजे की है। राकेश कुशवाहा प्रॉपर्टी का काम करते हैं। उनकी घर के बाहर ही दुकान है। उनकी दुकान में मजदूर काम कर रहे थे, वह काम देख रहे थे। इसी दौरान बाइक से दो हमलावर आए। दोनों हेलमेट लगाए थे। सड़क पर बाइक खड़ी की। एक बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा, जबकि दूसरा उतरकर दुकान की तरफ आया। परिजन ने बताया कि हमलावर ने दोनों हाथ में पिस्टल ले रखीं थीं।

यह भी पढ़ेंः- मनचले समीर का दुस्साहस: बीच सड़क युवती पर केमिकल फेंकने की कोशिश, बस का शीशा तोड़ा, बजरंगियों ने किया हंगामा

विज्ञापन

उसने पास आकर एक के बाद एक गोलियां चलाईं। एक गोली राकेश की बांह तो दूसरी छाती के पास लगी। जान बचाने के लिए वह किसी तरह दुकान में छिप गए। इस पर दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने घायल राकेश को एसएन की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

आधा घंटा पहले आए, हाईवे की तरफ भागे

घटना की जानकारी पर एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर नजर आ रहे हैं। वह आधा घंटा पहले ही मोहल्ले में आ गए थे। राकेश का दुकान में आने का इंतजार कर रहे थे। उनके दुकान में आते ही गोली चलाई। इसके बाद काॅलोनी में होते हुए हाईवे की तरफ भाग निकले।

यह भी पढ़ेंः- वृंदावन में भवन गिरने से पांच की मौत: बिहारी जी के दर्शन के 10 मिनट बाद ही श्रद्धालुओं पर काल ने मारा झपट्टा
 

Agra News: गोली लगने से घायल भाजपा नेता राकेश कुशवाह - फोटो : अमर उजाला

गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई

राकेश कुशवाहा पर हमला हुआ है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। संपत्ति के विवाद में हमले का आरोप लगाया गया है। - सूरज राय, डीसीपी सिटी

दिवाली पर हुई थी पिता की हत्या, बहनें गई थीं जेल

पुलिस ने बताया कि राकेश कुशवाहा का अपनी बहनों से संपत्ति का विवाद चल रहा है। 30 अक्तूबर 2016 को दिवाली वाले दिल उनके पिता मथुरा प्रसाद कुशवाहा की पूजन के दौरान ही घर में चाकू मारकर हत्या हुई थी। वह कई स्कूल चलाते थे। वारदात के समय मृतक की पत्नी शीला देवी, बेटी ज्योति और चांदनी भी थी। मामले में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने घटना का खुलासा किया। ज्योति और चांदनी को जेल भेजा। आरोप है कि ज्योति के परिचित सर्वेश ने हत्याकांड को अंजाम दिया। यह केस अभी चल रहा है। राकेश और उनके परिवार का बहनों से विवाद चल रहा है। कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

पहले से था हमले का अंदेशा

परिजन ने बताया कि राकेश पहले ही हत्या का अंदेशा जता चुके हैं। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की हैं। सुरक्षा की गुहार लगा चुके हैं। इसीलिए घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवा रखे हैं। मगर, पुलिस ने शिकायत को हल्के में लिया। हर बार यही कह दिया जाता था कि बहनों से संपत्ति का विवाद है। इस विवाद में यह आरोप लगाए जा रहे हैं। उधर, बहनें भी भाई के खिलाफ शिकायत कर चुकी हैं। वह भी अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के सामने पेश हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें