फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने घेरा दक्षिणांचल का दफ्तर

Tue, 22 Mar 2016 02:24 AM IST
किसानों ने घेरा दक्षिणांचल का दफ्तर
विज्ञापन
किसानों ने घेरा दक्षिणांचल का दफ्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे विद्युत कटौती और उसके बावजूद नलकूप के कनेक्शन पर 160 रुपये प्रति हार्स पावर की दर से बिल वसूलने के विरोध में बसपा विधायक डा. धर्मपाल सिंह और सूरजपाल के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के एमडी कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

एत्मादपुर और फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पहुंचे विधायकों ने कहा कि टीटीजेड क्षेत्र में अभी भी 10 घंटे की विद्युत कटौती की जा रही है। आगरा जिला सूखा ग्रस्त हो चुका है इसके बावजूद ग्रामीणों के घरेलू विद्युत बिलों को दोगुना कर दिया गया है। आरजीजीवीवाई योजना के तहत गांवों में अभी तक विद्युत कार्य शुरू नहीं हुए हैं। रुनकता, अछनेरा, किरावली, फतेहपुर सीकरी, एत्मादपुर, खंदौली में अभी तक शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत कार्य शुरू नहीं हुए हैं। फतेहपुर सीकरी के मढौली, अंगनपुरा के सब स्टेशनों का निर्माण अधूरा है। रहनकला 33 केवी सब स्टेशन से अभी भी 6-8 घंटे की आपूर्ति की जा रही है।

ओटीएस स्कीम अब 31 तक
आगरा। डीवीवीएनएल के एमडी एसवीएस राठौर ने बताया कि किसानों की मांग पर गंभीरता से विचार होगा। उन्हें राहत देने के लिए ओटीएस स्कीम चल रही है। स्कीम की तिथि 15 मार्च तक थी जिसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें