फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Commissionerate: पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस आयुक्त का बड़ा कदम, शहर और देहात के 11 थानेदार बदले

Sat, 10 Dec 2022 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अपराध शाखा से समरेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज, अपराध शाखा से प्रभु दयाल प्रभारी निरीक्षक थाना नाई की मंडी, थानाध्यक्ष डौकी एसआई सुमनेश कुमार को थानाध्यक्ष सैंया बनाया गया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को पहली बार थाना प्रभारियों की तैनाती में बदलाव किया है। शहर और देहात के 11 थानेदार बदल दिए। इसके साथ ही पांच अन्य को भी इधर से उधर भेजा है।

विज्ञापन


सूची के मुताबिक, थाना रकाबगंज से राकेश कुमार को थाना प्रभारी निरीक्षक इरादतनगर, पुलिस लाइन से निरीक्षक प्रदीप कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना रकाबगंज, थाना सदर से भानु प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना पिढ़ौरा, प्रभारी विधि प्रकोष्ठ से निरीक्षक विनोद कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना मंटोला, पुलिस लाइन से निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा को प्रभारी निरीक्षक थाना सदर, थाना शाहगंज से जसवीर सिंह सिरोही को प्रभारी निरीक्षक थाना डौकी, अपराध शाखा से समरेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज, अपराध शाखा से प्रभु दयाल प्रभारी निरीक्षक थाना नाई की मंडी, थानाध्यक्ष डौकी एसआई सुमनेश कुमार को थानाध्यक्ष सैंया, थानाध्यक्ष मंटोला राजवीर सिंह को थानाध्यक्ष खेरा राठौर और थानाध्यक्ष खेरा राठौर राजीव कुमार को थानाध्यक्ष खेरागढ़ बनाया गया है।

ये भी पढ़ें Etah Crime: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, भाई बोला- मरने से पहले किया था फोन

परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी बनीं एसआई नीलम राणा

 थाना खेरागढ़ से प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार को प्रभारी विधि प्रकोष्ठ, थाना पिढ़ौरा से प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, नाई की मंडी से प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को प्रभारी आईजीआरएस सेल, थानाध्यक्ष सैंया एसआई नीलम राणा को प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र, थानाध्यक्ष इरादतनगर एसआई प्रेम सिंह प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है। एसआई नीलम राणा का हाल ही में थाना हरीपर्वत की पालीवाल चौकी से सैंया स्थानांतरण किया गया था। उन्हें थाना सैंया का थानाध्यक्ष बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें