फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: एटा में दल-बदल की बैसाखी से चुनावी नैया खेने की तैयारी, दूसरे दलों की ओर रुख कर रहे दावेदार

Sat, 10 Dec 2022 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

हाल ही में एटा नगर पालिका की एक सभासद के पुत्र ने सपा छोड़ने का एलान फेसबुक पर खुलेआम कर दिया। साथ ही भाजपा की जिम्मेदारी निर्वहन का स्टेटस डाला है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में निकाय चुनाव आते ही दल-बदल की सियासत भी शुरू हो चुकी है। कहीं उभरकर तो कहीं अंदरखाने से पार्टी बदलने की सुगबुगाहट चल रही है। चुनाव लड़ने के दावेदार टिकट की शर्त पर पार्टी बदलने का मन बनाए बैठे हैं। 

विज्ञापन


अभी नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के दावेदार तो सधे हुए हैं, लेकिन कई सभासद पद के दावेदारों में उथल-पुथल की स्थिति शुरू हो गई है। कुछ दावेदार ऐसे हैं जिन्हें अपनी मौजूदा पार्टी से टिकट मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा। ऐसे में वह पार्टी छोड़ दूसरे दल का दामन थामने की तैयारी में जुट गए हैं।

कहीं जाहिर तौर पर यह खलबली देखने को मिल रही है तो कहीं गुपचुप ढंग से योजनाएं बनाई जा रहीं हैं। हाल ही में एटा नगर पालिका की एक सभासद के पुत्र ने सपा छोड़ने का एलान फेसबुक पर खुलेआम कर दिया। साथ ही भाजपा की जिम्मेदारी निर्वहन का स्टेटस डाला है। वहीं भाजपा के एक सभासद की सपा नेताओं से बढ़ती नजदीकियां चर्चा बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें - Etah Crime: सराफ को बेहोश कर 71 हजार रुपये लूटे, तीन घंटे तक पड़ा रहा सड़क पर

विज्ञापन

बोले पदाधिकारी

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि 'हमारी पार्टी से जुड़ने के लिए तमाम लोग संपर्क कर रहे हैं। सभी का स्वागत है। टिकट का निर्णय उच्च स्तर से किया जाएगा।' 

निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने बताया कि 'सदस्यता अभियान व लोगों को जोड़ने का क्रम लगातार चलता रहता है। पार्टी अपनी नीतियों के अनुसार तैयारी कर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें