फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, दो बहनों समेत चार की मौत, 25 घायल

Tue, 04 Jun 2019 09:33 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात दिल्ली से भिंड जा रही डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में दो बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई। 25 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। 
विज्ञापन


पुलिस और एक्सप्रेसवे अथारिटी के मुताबिक, चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। यात्रियों के मुताबिक हादसे के वक्त बस 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। उन्होंने बताया कि चालक-परिचालक ने रास्ते में शराब भी पी थी। हादसे के बाद दोनों फरार हैं।

हादसा बलदेव क्षेत्र में गांव बरसौली के पास (माइल स्टोन 132 पर) रात करीब बारह बजे हुआ। बस नंदनगरी, दिल्ली  से भिंड के लिए रात करीब साढ़े आठ बजे रवाना हुई थी। बस सवार आठ लोग रिश्तेदार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग ऐसे थे, जो मध्यप्रदेश के ही रहने वाले हैं और अब दिल्ली में बस गए हैं। छुट्टियों में घूमने जा रहे थे। बलदेव क्षेत्र में ढाबे के पास बेकाबू होकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। तेज रफ्तार के चलते बस ने कई पलटी खाई। 

हादसे में भिंड निवासी उदय सिंह की बेटी रेखा (35) और विनीता (30), बस यात्री ब्रज किशोर (42) नया गांव भिंड और जालौन के सिमोला सिरसा कलां निवासी राकेश (38) की मौत हो गई। ब्रज किशोर की मौत आगरा में इलाज के दौरान हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें