फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा: कैंटर ने मैक्स जीप में मारी टक्कर, हादसे में पांच की मौत, एक घायल

Wed, 30 Mar 2022 09:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के टूंडला में नेशनल हाईवे स्थित टोल टैक्स के पास मंगलवार रात करीब दो बजे कैंटर ने मैक्स जीप में टक्कर मार दी। मैक्स में सवार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला टोल प्लाजा के निकट फिरोजाबाद हाईवे पर खड़ी आलू लदी मैक्स पिकअप में टक्कर मारकर कंटेनर पलट गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार रात ढाई बजे की है। हादसे के कारण हाईवे पर आगरा की ओर जाने वाली लेन करीब एक घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना जसराना अंतर्गत गांव नगला कनही निवासी राजबहादुर उर्फ छोटू (23) मैक्स पिकअप में आलू भरकर आगरा मंडी जा रहे थे। उनके साथ गांव का राहुल (21), पिकअप चालक राजकुमार (31) व अन्य लोग थे। मैक्स पिकअप टोल प्लाजा के निकट चौधरी ढाबे के पास पहुंचते ही पंक्चर हो गई। चालक राजकुमार पंक्चर ठीक करा रहा था और अन्य लोग वहां खड़े थे। इसी बीच फिरोजाबाद से आगरा की तरफ जा रहे कंटेनर ने पीछे से मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी और पलट गया।

 हादसे में पिकअप के पास खड़े राजबहादुर उर्फ छोटे, राहुल, पंक्चर मिस्त्री बली मोहम्मद (38) निवासी पोखरा वाला मोहल्ला थाना सादाबाद, हाथरस और राजेश कुमार लोधी (30) निवासी बझेरा दुर्जन थाना सिरसागंज की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक राजकुमार व दशरथ लोधी निवासी बझेरा दुर्जन थाना सिरसागंज, फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया। यहां दशरथ लोधी ने दम तोड़ दिया। वहीं राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। मृत राजबहादुर के भतीजे मनोज कुमार ने पुलिस में अज्ञात कंटेनर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। एक की हालत गंभीर हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। कंटेनर को जब्त कर लिया है। कंटेनर चालक घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें