फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफ मैराथन में दरवाह के भूमिराज ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। क्षेत्र के गांव दरवाह निवासी भूमिराज सिंह ने जिले का नाम रोशन किया गया है। गुड़ग़ांव में आयोजित हाफ मैराथन में भूमिराज सिंह ने पांच किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी लाल सिंह के पुत्र भूमिराज सिंह ने 20 नवंबर को गुड़गांव के सेक्टर 28 में एचडीएल कंपनी द्वारा आयोजित हाफ मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। इसमें 500 प्रतिभागी पहुंचे थे। प्रतियोगिता 21 किमी, 10.5 किमी, पांच किमी और तीन किमी वर्ग में आयोजित हुई। पांच किमी वर्ग में भूमिराज सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परिवार में चार भाईयों में तीसरे नंबर के भूमिराज सिंह पहले भी मेडल जीत चुके हैं ।रविवार को गांव में मिठाई बांट कर लोगों ने खुशी मनाई। इसमें प्रेम सिंह, देशराज शाक्य, श्याम सुंदर, लाल सिंह, संजू शाक्य, सुरेश शाक्य, धर्मपाल शाक्य, संदीप पाठक, संजीव मिश्रा, ओमपाल शाक्य, सरोज शाक्य, विजेंद्र, अवनीश , घनश्याम पांडेय, श्याम डीलर, पंकज शाक्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें