आगरा। किरावली क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुरा स्थित एमसीआर इंटर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय प्रबंधक मिनी खेल स्पर्धा–2026 के चौथे दिन रस्साकशी एवं लंबी कूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी यशपाल सिंह ने किया।
सोमवार को रस्साकशी का फाइनल मुकाबला एमसीआर इंटर कॉलेज और सूरज गोविंद स्कूल, कीठम के बीच हुआ। इसमें सूरज गोविंद स्कूल विजेता रहा। वहीं, लंबी कूद में शिव प्रसार इंटर काॅलेज, अछनेरा के भोला सिंह प्रथम और अमित चाहर द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम आयोजक अशोक प्रधान एवं हेमंत इंदौलिया ने बताया कि रस्साकशी प्रतियोगिता में कुल दस टीमों ने प्रतिभाग किया है।
समाजसेवी भूपसिंह इंदौलिया और विश्वेंद्र सरपंच ने प्रथम विजेताओं को ट्रॉफी और 5100 रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संजू सरपंच, मनु चौधरी, सुशील सिंह, जय शिव शर्मा, सुखवीर इंदौलिया और संदीप इंदौलिया आदि मौजूद रहे।