फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगर निगम के पार्क में टाेरंट पावर की दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम मुख्यालय के पार्क में निजी कंपनी टोरंट पावर लिमिटेड संस्थापक दिवस की दावत करेगी। मुख्य कार्यक्रम के लिए कंपनी ने आगरा विकास प्राधिकरण को रकम अदा कर सूरसदन को बुक किया है। वहीं, नगर निगम परिसर में कंपनी ने अपने करीब 1500 कर्मचारियों के लिए दावत रखी है।
विज्ञापन

निगम के सहायक नगर आयुक्त ने कुछ शर्तों के साथ कंपनी को पार्क के उपयोग की मंजूरी दे दी है। मंजूरी के साथ ही कंपनी ने सोमवार से ही पूरे पार्क में तंबू कनात लगाने शुरू कर दी। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि भोजन व्यवस्था के लिए निगम का पार्क मांगा गया है। शुल्क लिया जा रहा है। टोरंट पावर के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि नगर निगम से अनुमति लेकर पार्क में कर्मचारियों के खाने-पीने के लिए व्यवस्था की गई है। बता दें, नगर निगम को टोरंट पावर से विभिन्न मदों में करीब 250 करोड़ रुपये से ज्यादा पहले ही वसूलने हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें