कासगंज में भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय सचिव अरूण चौहान का स्वागत करते लोग।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (भानू) बैठक जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव अरूण चौहान के प्रथम बार जनपद आगमन पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय सचिव ने किसानों के हित के लिए संघर्ष जारी रखने का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन भानू जनपद में और अधिक मजबूत किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार किसानों के हित के लिए संघर्ष कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि किसान संगठन से जुड़े रहें और एकजुट रहें। एकता की ताकत ही किसानों अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने में काम करेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर ग्रामों में भ्रमण कर किसानों को संगठन से जोड़ें।
इससे पूर्व सभी ने उन्हें फूल मालाएं पहनाईं। इस दौरान प्रदेश संगठन बदन सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष तरूण शर्मा, प्रदेश सचिव सोनी वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह, , मंडल अध्यक्ष सुशील कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष राजू ठाकुर, युवा जिला उपाध्यक्ष विकास गोला, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत वर्मा, डॉ. सुबोध, नरेश यादव आदि मौजूद रहे।