फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों का टीका कर की दीर्घायु की कामना, मिले उपहार

विज्ञापन
मथुरा। भाइयों को तिलक कर लंबी उम्र की कामना करती बहन। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
मथुरा। पांच दिवसीय पर्व का समापन सोमवार को भैया दूज के साथ हो गया। भाई-बहन के प्यार के त्योहार पर सुबह से ही बहनें भाइयों के टीका करने के लिए पहुंचने लगी थीं। घर-घर में बहनों ने भाइयों के टीका कर उनकी लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को तरह-तरह के उपहार प्रदान किए।
विज्ञापन

कार्तिक मास की द्वितीया को भैया दूज का पर्व मनाया गया। पर्व पर घर-घर में बहनों ने भैया दूज की कथा सुन भाइयों के रोली-चावल से टीकाकर उनका मुंह मीठा कराया। इसके बाद स्वयं जल ग्रहण किया। भाइयों को भोजन ग्रहण कराकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। बहनें सुबह से ही घर के कामकाज से निवृत्त होकर निकल गई थीं। कई जगहों पर भाइयों ने भी अपनी बहनों के घर पहुंचकर यह रस्म निभाई। इस दौरान यातायात व्यवस्था चरमराती दिखी, बहनों की भीड़ के आगे रोडवेज के तमाम इंतजाम नाकाफी साबित हुए। बस स्टैंड पर भीड़ का अत्यधिक दबाव दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें