फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा अर्चना के साथ की नव वर्ष की शुरुआत

विज्ञापन
काली माता मंदिर में नववर्ष पर पूजा अर्चना करते भक्त। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नववर्ष 2022 की शुरुआत लोगों ने पूजा अर्चना के साथ की। इस बीच घर और परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए लगी रही। युवाओं और बच्चों ने पार्कों में पहुंचकर मस्ती की। नए साल का सूरज उदित होते ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में भक्तों ने शहर के प्रमुख शीतला देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। भक्तों ने मां शीतला देवी से सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों की भीड़ से यहां मेले जैसा नजारा रहा। इसके साथ ही शहर के प्राचीन दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी भक्तों की दिनभर भीड़ रही। सिख समाज के लोगों ने श्री गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर अरदास की। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में नमाज पढ़कर दुआ मांगी। वहीं शहर स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।
नववर्ष के पहले दिन शहर स्थित लोहिया पार्क में लोग पिकनिक मनाने पहुंचे। लोगों की भीड़ के चलते यहां मेले जैसा माहौल बन गया। बच्चों ने पार्क में वोटिंग करके जमकर मस्ती की। वहीं युवा और युवतियां एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ ही सेल्फी लेते हुए नजर आए।
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू के चलते लोगों ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर देररात तक घरों में कार्यक्रम किए। रात 12 बजे लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर केक काटा, वहीं कई लोगों ने आतिशबाजी भी की। इसके बाद शुरू हुआ बधाई देने का दौर दिनभर चलता रहा। लोगों ने घर-परिवार, मोहल्ला, कार्यस्थल पर पहुंचकर एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। वहीं जिले के प्रमुख अधिकारियों के कार्यालय और आवास पर पहुंचकर कर्मचारियों को अधीनस्थ अधिकारियों ने बधाई दी। कुसमरा के मां सरस्वती ज्ञान इंटर कॉलेज में नव वर्ष पर छात्राओं ने रंगोली बनाई साथ ही केक काटा। कॉलेज के प्रबंधक अरुण आचार्य, सौरभ यादव, राजीव त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, आशीर्वाद मिश्रा, हैप्पी मिश्रा, मोहित कुमार, मोहन जादौन, विपिन सिकरवार, महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिलेभर में फूलों और गिफ्ट की जमकर बिक्री हुई। लोगों ने फूल, बुके व उपहार एक-दूसरे को भेंट किए। कुछ लोगों ने मिठाई और ड्राई फ्रूड्स भेंट किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें