आलीपुर खेड़ा। विकासखंड सुल्तानगंज के गांव हरगनपुर-रकरी में शनिवार को पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 85 युवाओं ने प्रतिभाग किया। शाहजहांपुर के अनूप यादव ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को गांव हरगनपुर में बीएसएफ जवान रिपुदमन सिंह की पहल पर जनपदीय पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिलाख सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखा दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ प्रतियोगिता में शाहजहांपुर के अनूप यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परोंखा के अनुराग उर्फ बब्बन ने द्वितीय स्थान पाया।
शिवपालपुर के प्रशांत कुमार लोधी तीसरे स्थान पर रहेे। मानिकपुर के अभिषेक शाक्य ने चौथा और परसादपुर के पुत्तू ने पांचवां स्थान पाया। परसादपुर की अंजली राजपूत छठवें स्थान पर रहीं। सभी सफल प्रतियोगियों को ट्राफी, मेडल और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अजय कुमार सिंह, श्याम बाबू गुप्ता, राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान सुगर सिंह राजपूत, मोहम्मद अनीस, तिलक सिंह राजपूत, प्रशांत कुमार, वीरेश कुमार, अब्दुल, रामराज सिंह, प्रदीप गुप्ता, सुधीर शाक्य मौजूद रहे।