फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, छात्र अचेत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। विक्रमपुरा गांव स्थित चौधरी कप्तान सिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार को हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के विदाई समारोह में मधुमक्खियों के हमले से अफरातफरी मच गई। मधु मक्खियों के डंक मारने से एक छात्र बेहोश हो गया। छह घायल हो गए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि विदाई समारोह के दौरान हवन किया जा रहा था। तभी एक पेड़ में लगे छत्ते की मधुमक्खियों धुएं के कारण हमलावर हो गईं। मधुमक्खियों के डंक मारने से विद्यार्थियों में भगदड़ और चीख पुुकार मच गई। कमरों में दुबक कर बच्चों ने खुद को बचाया। इस दौरान मधुमक्खियों के डंक मारने से छात्र सुमित बेहोश हो गया। इसके अलावा सौरभ, नवनीत, नीरज समेत छह छात्रों की भी हालत बिगड़ गई। सुमित और सौरभ को परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी बाह में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें