बीएड के चलते विवि के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की वजह से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम में फिर बदलाव किया गया है। पांच और छह अगस्त को होने वाली परीक्षाएं अब 16 और 17 अगस्त को कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से परिवर्तित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर डाल दिया गया है।