फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दो बार ऑपरेशन के बाद भी ठीक नहीं हुआ ब्लैक फंगस का मरीज, एसएन में भर्ती

Wed, 04 Aug 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में एक महीने बाद ब्लैक फंगस का मरीज भर्ती हुआ है। चिंताजनक बात यह है कि दो बार ऑपरेशन के बाद भी वह ठीक नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के ब्लैक फंगस वार्ड में एक और मरीज भर्ती हुआ है। इस मरीज का दो बार ऑपरेशन किया जा चुका है लेकिन फिर भी मर्ज ठीक नहीं हुआ है। अब इसका एंटी फंगस इलाज शुरू कर दिया है। वार्ड में एक महीने बाद ब्लैक फंगस का मरीज भर्ती हुआ है।

विज्ञापन

 
ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले 72 साल के मरीज मई में कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके सप्ताह भर बाद ब्लैक फंगस के लक्षण मिलने पर दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज कराया। इनके दो ऑपरेशन भी हो चुके हैं। 

वार्ड में अब 10 मरीज भर्ती 
सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीज भर्ती हुआ है। उसका एंटी फंगस इलाज शुरू कर दिया है। उसके गाल, नाक में फंगस है। अभी जांच करने के बाद ऑपरेशन की स्थिति का पता करेंगे। वार्ड में अभी 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में आगरा समेत 11 जिलों के ब्लैक फंगस के 99 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें से 15 की मौत हो चुकी है। नौ मरीजों की आंख निकालनी पड़ी है। बाकी के मरीजों के तालू, नाक, गाल में फंगस पहुंचने पर इसे ऑपरेशन कर निकालना पड़ा था।  

Trending Videos
विज्ञापन

नौ मरीजों का दोबारा हुआ ब्लैक फंगस
आगरा में ऐसे नौ मरीज भी मिल चुके हैं, जिन्हें दोबारा ब्लैक फंगस हुआ है। चिंताजनक बात यह है कि दूसरी बार इन मरीजों में कोई लक्षण नजर नहीं आए, लेकिन दूरबीन जांच और एमआरआई में फंगस पकड़ में आया है। 

ऐसे मरीजों की उम्र 40 से अधिक रही और कोरोना संक्रमण के दौर में 10 से 15 दिन ऑक्सीजन पर रहे। लेकिन ऐसे मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी, एंटी फंगल इलाज दिया गया। दो मरीजों को दोबारा भर्ती कर ऑपरेशन करना पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें