फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला बटेश्वर : कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
बटेश्वर मंसीर मे पूजा अर्चना करते सीपी आगरा दीपक कुमार मेला. मे सुरक्षा का निरीक्षण करते सीपी
विज्ञापन
बटेश्वर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री बटेश्वर नाथ मेले में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान पर्व मनाया जाएगा। इसमें लाखों श्रद्धालु मोक्षदायिनी यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यमुना किनारे बने 101 शिव मंदिरों में पितृ दोष, गृह क्लेश और शांति के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

ब्रह्मलाल मंदिर (बटेश्वरनाथ) के मुख्य पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि सोमवार मध्य रात्रि के बाद से ही मुख्य पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पूर्णिमा मुख्य स्नान के लिए सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था, जिससे सोमवार शाम तक पूरा मेला क्षेत्र और बाजार भर गए। सोमवार शाम पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार ने मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम बाह विनोद चौधरी और तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने पैदल भ्रमण कर तैयारियों को परखा। मेला कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। थाना बाह के फोर्स के अलावा 6 अन्य थाना प्रभारियों सहित करीब 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


नागा साधु करेंगे दूसरा शाही स्नान, दिखेंगे अस्त्र-शस्त्रों के करतब
कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर नागा साधु-संतों का दूसरा शाही अमृत स्नान और तीर्थ परिक्रमा मंगलवार सुबह 7:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी। यह आयोजन पांचवें महाकुंभ के जनक आचार्य महामंडलेश्वर बाबा बालक दास जी महाराज के सानिध्य में होगा। कार्यक्रम के तहत चारों संप्रदायों के साधु-संत उनके शिविर पर पहुंचेंगे, जहां माला पहनाकर सभी का स्वागत-सत्कार किया जाएगा। इसके पश्चात बैंड-बाजों के साथ मुख्य ब्रह्मलाल मंदिर के दर्शन कर तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ होगा। परिक्रमा के दौरान साधु-संतों द्वारा भाला, गदा, तलवार और त्रिशूल आदि अस्त्र-शस्त्रों से हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें