फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकुंठ चतुर्दशी : श्रद्धालुओं ने यमुना में किया दीपदान

विज्ञापन
बटेश्वर मेला : बैकुंठ चतुर्दशी पर तीर्थ के गोराकच्छ यमुना घाट पर दीपदान करने को. उमड़ी श्रद्धालु
विज्ञापन
बटेश्वर। बैकुंठ चतुर्दशी पर सोमवार को बटेश्वर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आए भक्तों ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। पूर्वजों की आत्मशांति के लिए यमुना घाटों पर स्नानकर दीपदान किया। फूल, बेलपत्र, सिंदूर, अक्षत और चंदन के दीपक को यमुना की धारा में प्रवाहित किया। शाम होते ही यमुना के घाटों पर भारी भीड़ जमा हो गई। नदी की लहरों पर तैरते हजारों दीपों से बटेश्वर के घाटों पर अलौकिक और मनमोहक नजारा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें