फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः हरीपर्वत चौराहे पर लगाए बैरियर, तीन सौ मीटर घूमकर आए लोग, फिर भी लगा जाम

Sat, 08 Aug 2020 12:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • जाम की समस्या से निजात के लिए बनाया प्लान
  • जाम लगने के बाद आई पुलिस
विज्ञापन
हरीपर्वत चौराहे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरीपर्वत चौराहे पर शुक्रवार को बैरियर लगाकर देहली गेट से आ रहे वाहनों को घटिया और सेंट जोंस की तरफ जाने से रोक दिया गया। इन्हें 300 मीटर घूमकर शहीद स्मारक के सामने से दूसरी ओर आना पड़ा। पुलिस ने इस व्यवस्था की वजह ट्रैफिक जाम से बचाना बताई लेकिन जाम फिर भी लगा। फर्क सिर्फ इतना आया कि यह जाम हरीपर्वत चौराहे की जगह शहीद स्मारक के सामने लगा।
विज्ञापन


हरीपर्वत चौराहे पर ट्रैफिक आईलैंड से डिवाइडर तक बैरियर लगा दिए गए हैं। यह व्यवस्था दो साल में दो बार फेल हो चुकी है। अब तीसरी बार लागू किया गया है। इस वजह से देहली गेट से घटिया और सेंट जोंस की तरफ, सेंट जोंस से घटिया की तरफ, घटिया से देहली गेट, सूरसदन, सूरसदन की ओर से देहली गेट की तरफ वाहन चौराहा क्रास करके नहीं जा पाए।

ये भी पढ़ें- काम की खबरः घर बैठे सीखें फ्रेंच बोलना, विश्वविद्यालय कराएगा एक महीने निशुल्क कोर्स
विज्ञापन


इस व्यवस्था के कारण घटिया की ओर से देहली गेट और सूरसदन की तरफ जाने वालों को सेंट जोंस चौराहे से टर्न लेकर आना पड़ा। चौराहे से यह दूरी तकरीबन 300 मीटर है। इसी तरह देहली गेट से घटिया और सेंट जोंस की तरफ जाने के लिए स्पीड कलर लैब से टर्न लेना पड़ा। यह दूरी भी तकरीबन 300 मीटर की है।

टर्न लेने से लगा जाम
टर्न लेने के दौरान वाहनों के निकलने की वजह से जाम लगने लगा। शहीद स्मारक के सामने से हरीपर्वत चौराहे और सूरसदन पर व सेंट जोंस चौराहे पर हरीपर्वत रेलवे ओवर ब्रिज तक वाहनों की लाइन लग गई।

जाम लगने के बाद आई पुलिस
नई व्यवस्था लागू करने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस के सिर्फ दो-दो सिपाहियों को चौराहे पर तैनात किया गया था। बाद में जाम लगने पर थाना पुलिस को भी लगना पड़ा।

लेना पड़ा लंबा टर्न
मैं हरी पर्वत चौराहे से निकल रहा था। मगर, जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। चौराहे को क्रास करने के लिए लंबा टर्न लेना पड़ा। इससे टर्न पर भी वाहन फंस रहे थे। पुलिसकर्मी भी वाहनों की लाइनों खत्म नहीं करा पा रहे थे। - मशीहउद्दीन, कमला नगर

अब दोनों ओर लगेगा जाम
हरीपर्वत चौराहे को क्रॉस करने के लिए आगे जाना पड़ रहा है। इससे समस्या और बढ़ेगी। सुबह और शाम को वाहन जाम में फंसेंगे। उस समय वाहनों का दबाव अधिक रहता है। पहले एक चौराहे पर दिक्कत थी। अब दोनों तरफ जाम लगेगा। - सुनील गुप्ता, ब्रज विहार
विज्ञापन

जाम की समस्या से निजात के लिए बनाया प्लान
हरीपर्वत चौराहे पर जाम की समस्या से निजात के लिए प्लान बनाया गया है। वाहनों को स्पीड कलर लैब और सेंट जोंस चौराहे से टर्न कराया जा रहा है। इससे वाहन आसानी से टर्न करके निकल रहे हैं। इसके लिए पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है। - सतीश राय, निरीक्षक, यातायात लाइन

पहले दिन किया आकलन, अब होंगे रोड इंजीनियरिंग में बदलाव

हरीपर्वत चौराहे पर जाम की समस्या से निजात के लिए नई व्यवस्था की गई है। इसे देखा जा रहा है। पहले दिन ट्रैफिक का आकलन किया गया है। टर्न पर आसानी से वाहन मुड़ सकें, उसके लिए रोड इंजीनियरिंग में बदलाव भी किया जाएगा। - बबलू कुमार, एसएसपी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें