फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बंद रहेंगे बैंक, कैश के लिए होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। होली पर चार दिन की बैंकों की छुट्टी है, ऐसे में कैश का इंतजाम कर लें। यह छुट्टियां लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। उन्हें कैश के लिए भटकना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से होली के चलते सरकारी कार्यालय और बैंक बंद हो रहे हैं। लगातार तीन दिन तक बैंकों में होली का अवकाश रहेगा। इसके चलते बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के चलते बैंकों की छुट्टी है। इन चार दिनों में कैश की जमा निकासी समेत अन्य सभी सुविधाएं लोगों को नहीं मिल सकेंगी। अवकाश के दिनों में एटीएम ही कैश के लिए लोगों का एकमात्र सहारा होंगे।
जिला प्रशासन ने तीन दिन के अवकाश का आदेश जारी किया है, जबकि बैंक की ओर से 17 और 18 मार्च को अवकाश की सूचना दी गई है। संभव है 19 को भी अवकाश कर दिया जाए, जिसकी सूचना बाद में मिले। प्रयास रहेगा कि अवकाश के दौरान लोगों को एटीएम से कैश मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल प्रकाश, अग्रणी जिला प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें