फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holiday: चार दिन बंद रहेंगे बैंक...जल्द निपटा लें जरूरी काम, 28 जनवरी से खुलेंगे

Thu, 22 Jan 2026 08:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है तो शुक्रवार को निपटा लें। इसके बाद बैंक चार दिन के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में कोई भी कामकाज नहीं होगा। बैंक दोबारा 28 जनवरी को  खुलेंगे।
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक कर्मचारी पांच दिन की वर्किंग लागू करने की मांग के लिए 27 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। इसके लिए बैंक कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को संजय प्लेस स्थित कार्यालय से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकालकर विरोध भी जताया। इस हड़ताल के कारण शनिवार से चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


लीड बैंक के मैनेजर अंकित सहगल ने बताया कि 24 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार और फिर रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। सोमवार को गणतंत्र दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। पांच दिन कार्य की मांग के लिए 27 को बैंकों में हड़ताल रहेगी। ऐसे में 28 जनवरी को ही बैंक खुलेंगे।

संयोजक गजेंद्र सिंह ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन कार्य करने की मांग की जा रही है। इसके लिए सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के बीच समझौता भी हो चुका है लेकिन इसे लागू नहीं किया जा रहा है। डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) लंबे समय से इस मांग को टाल रहा है, जबकि बैंकों में रोजाना 90 मिनट का कार्य भी बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


इसी मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल करेंगे। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन की आगरा इकाई के मंडल सचिव परवेश कुमार ने बताया कि हड़ताल में सभी बैंक संगठन शामिल होंगे। इस मौके पर पंकज शर्मा, सौरभ शर्मा, सौरभ राठौर, अंकित गर्ग और शैलेंद्र झा मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-विराट हिंदू सम्मेलन: 'जिसके माथे पर तिलक लगा हो...', प्रयागराज विवाद पर देवकीनंदन ठाकुर ने कही ये बड़ी बात

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें