फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार रुपये के भुगतान  पर भी खड़े कर रहे बैंकर

Sun, 04 Dec 2016 12:21 AM IST
10 हजार रुपये के भुगतान  पर भी खड़े कर रहे बैंकर
विज्ञापन
10 हजार रुपये के भुगतान  पर भी खड़े कर रहे बैंकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केनरा बैंक समेत कई बैंकों में उपभोक्ताओं को 10 हजार रुपये का भुगतान करने में भी बैंककर्मियों ने हाथ खड़े कर दिए। लोग अब बैंकों से चेक के माध्यम से नगदी निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इस कारण नगदी का संकट बना हुआ है। अब भी 30 फीसदी ही नगदी मिल पा रही है। शनिवार को 639 में से 35 एटीएम में ही कैश लोड किया गया।
विज्ञापन

जनपद की बैंक शाखाओं में नगदी लेने के लिए शनिवार को भी रोजाना की तरह सुबह से ही लाइनें लगना शुरू हो गई थीं। कई बैंक शाखाओं में 500 रुपये का नया नोट आने के बाद भी परेशानियां खत्म नहीं हो सकी हैं। शनिवार को रिजर्व बैंक से नगदी की एक ही खेप आई। नगदी मिलने पर दोपहर बाद एसबीआई, पीएनबी, बैंक आफ बड़ौदा समेत कई शाखाओं में नगदी मिली, लेकिन ये नाकाफी रही। जिन बैंकों का अपना करेंसी चेस्ट नहीं है, ऐसे बैंक उपभोक्ताओं को नगदी का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। रविवार की बैंक बंदी के कारण काफी संख्या में लोग नगदी लेने बैंक और एटीएम के चक्कर काटते रहे। बैंक आफ बड़ौदा शाखा पर इंदिरापुरम के जोगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को बैंक बंद रहेंगी। ऐसे में शनिवार को नगदी मिल सकती है। इसी उम्मीद में आए हैं। एटीएम खाली पड़े हैं। 

एटीएम का सहारा भी नहीं
ज्यादातर बैंकों के एटीएम शनिवार को भी खाली रहे। कुछ प्राइवेट बैंकों के एटीएम में कैश लोड किया गया, लेकिन वे जल्द ही ड्राई हो गए। फतेहाबाद रोड, ग्वालियर रोड, संजय प्लेस, सिकंदरा, कमला नगर के कुछ एटीएम में ही कैश मिल सका। लोग देर रात तक एटीएम में कैश लोड होने का इंतजार करते रहे, लेकिन एटीएम में कैश नहीं आ सका। रविवार को बैंकों के बंद रहने के कारण किल्लत और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


छोटी बैंकों को दी जाएगी नगदी
लीड बैंक (केनरा बैंक) के मैनेजर पंकज सक्सेना ने बताया कि शनिवार को भी कमोबेश शुक्रवार जैसे ही हालात रहे। कई बैंकों से नगदी नहीं मिलने की शिकायतें आई हैं, ऐसी बैंकों का अपना करेंसी चेस्ट नहीं है। ऐसी बैंकों को बड़ी बैंक नगदी मुहैया करवाएंगी, ताकि लोगों की दिक्कतें कम हो सकें। सोमवार को रिजर्व बैंक से नगदी आने पर स्थिति में सुधार हो सकता है।

बैंक के गार्ड ने लाइन में लगे युवक का सिर फोड़ा
शमसाबाद / खंदौली / पिनाहट/ शमसाबाद की ओरिएंटल बैंक शाखा में लाइन में लगे ग्राम बांस महुआ निवासी मनोज ने आगे निकलने की कोशिश की तो गार्ड ने उसके सिर में जोर से डंडा मार दिया। वह लहूलुहान हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसने थाने में गार्ड के खिलाफ शिकायत की है। मनोज का कहना था कि उसके घर पर राशन तक नहीं है। उसने गार्ड को मजबूरी बताई लेकिन उसने बेरहमी से उस पर डंडे से वार किया। उधर, खंदौली में  ग्राम मुढ़ी चौराहा पर स्थित ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में पिछले दस दिनों से चक्कर काट रही महिलाएं और ग्रामीणों को कैश नहीं मिला तो उन्होंने प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने आगरा-जलेसर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें समझाया। दो घंटे बाद जाम खोला गया। 
पिनाहट कस्बा क्षेत्र के अंतर्गत अरनोटा रोड स्थित स्टेट बैंक पर शनिवार को बैंक में लाइन तोड़कर जबरदस्ती अंदर घुस रहे दो युवकों को सिपाही ने रोका तो उन्होंने उसे पीट दिया। इससे सिपाही घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि  युवकों में रामपाल गुर्जर निवासी लडउआपुरा है। उसने खुद को सैनिक बताया है। आठ दिसंबर को उसकी बेटी की शादी है। दूसरा युवक साथी राजकिशोर निवासी लडउआपुरा थाना बसई अरेला का रहने वाला है। एसओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, अरनोटा रोड स्थित स्टेट  बैंक पर कैश निकालने के लिए बैंक परिसर के बाहर शनिवार को भीड़ लगी हुई  थी। तभी बैंक कर्मचारियों ने तीन बजे बैंक के गेट को अंदर से बंद कर दिया। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने बैंक का शटर बंद करके जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें