फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: फायरिंग कर बैंक से दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने की वारदात

Mon, 15 Feb 2021 07:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बदमाशों ने दिनदहाड़े दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया है। थाना इरादतनगर के गांव खेड़िया स्थित केनरा बैंक की शाखा में बदमाशों ने फायरिंग कर आठ लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद फरार हो गए। 
विज्ञापन
आगरा: लूट की घटना के बाद बैंक के बाहर पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना इरादत नगर के गांव खेड़िया स्थित केनरा बैंक शाखा में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाश फायरिंग कर आठ लाख रुपये लूट ले गए। दुस्साहसिक ढंग से गोली चलाते हुए घुसे दो बदमाश दो होमगार्ड रामवीर और राजेश को तमंचे दिखाकर मैनेजर के केबिन में ले गए। 

विज्ञापन


इनके साथ तीन ग्राहकों, बैंक अधिकारी व कर्मचारियों को बंधक  बनाकर शीशे पर गोली मार दी। तीनों ग्राहकों का ही कैश जैकेटों में भरा और गोली चलाते हुए बाहर निकल गए। इसके बाद बाहर खड़े साथी की बाइक पर बैठकर खेड़िया गांव की ओर भाग गए।

बैंक मैनेजर नीरज सिंघल ने पुलिस को बताया कि सवा तीन बजे बाइक से तीन बदमाश आए थे। मास्क लगाए एक बाहर खड़ा रह गया। खुले चेहरे वाले दो बदमाशों ने अंदर आते ही गोली चला दी और तमंचे दिखाकर होमगार्डों को उनके केबिन में ले आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैशियर अचल सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेश, डूड़ीपुरा गांव के निवासी ग्राहक पातीराम, ब्रजेश कुमार और महेश को उनके साथ ही उनके केबिन में बंद कर दिया। इसके बाद केबिन पर गोली मारी। यह शीशे में लगी। इसके बाद कैश लूट लिया और भाग गए।

शक: राजाखेड़ा के हो सकते हैं बदमाश
बैंक के सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने बदमाशों की पहचान हो जाने का दावा किया है। ये धौलपुर के राजाखेड़ा के बताए जा रहे हैं। मौकेपर पहुंचे आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने बताया कि एक  टीम धौलपुर भेजी गई है। बदमाशों की बाइक का नंबर भी मिल गया है। कुल पांच टीमें गठित की गई है। घटनास्थल से राजस्थान की सीमा एक किमी पर ही है।

साजिश: कैश जमा होते ही आ गए बदमाश
लूटा गया कैश वारदात से कुछ ही देर पहले जमा कराया गया था। डूड़ीपुरा गांव के महेश और उनके भाई ब्रजेश ने साढ़े पंाच लाख रुपये और पातीराम ने डेढ़ लाख रुपये जमा कराए थे। इनके अलावा एक लाख और लूटा गया है। बदमाश बैंक में 15 मिनट रहे।

बीत वर्ष दिसंबर में इंडियन ओवरसीज बैंक में डाली गई थी डकैती 
बीते वर्ष 15 दिसंबर को थाना सदर क्षेत्र के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में 56.94 लाख रुपये की डकैती डाली गई थी। वारदात के बाद बदमाश रोहता गांव होते हुए भाग गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा तो इसमें बदमाश नजर आ गए थे। इसी सुराग से पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई। इस डकैती कांड के कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें