फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ने खेत पर लगाया नीलामी का बोर्डः किसानों में आक्रोश, बोले- जी-20 के मेहमानों को आगरा में घुसने नहीं देंगे

Sun, 22 Jan 2023 10:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में केसीसी का ऋण नहीं चुका पाने पर किसान के खेत में नीलामी का बोर्ड लगा दिया गया। इससे किसान नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों का लोन माफ कर दिया जाता है। किसान के खेत की नीलामी की जा रही है। चेताया कि यदि इसका समादान नहीं निकाला गया तो जी-20 के मेहमानों को आगरा में घुसने नहीं देंगे।  
विज्ञापन
किसान क्रेडिट योजना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सैंया थाना क्षेत्र के सोरा गांव का मामला है। गांव निवासी किसान राकेश सेतिया ने बैंक से केसीसी ऋण लिया था। आर्थिक तंगी के कारण ऋण समय पर नहीं चुका पाया। इस पर श्रेयस ग्रामीण बैंक ने उसके खेत की नीलामी के लिए खेत पर लाल झंडे लगा दिए हैं। 

विज्ञापन


इससे किसान और उसका परिवार बेहद परेशान है। वह बैंककर्मियों से पैसे आते ही ऋण चुका देने की बात कहता रहा, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। जब से खेत में नीलामी का बोर्ड लगा है तब से घर में रोटी का एक निवाला किसी के गले से नीचे नहीं उतर रहा है। रह-रहकर बस खेत दिखाई देता है और आने वाले भविष्य में दो वक्त की रोटी का संकट। 

शुक्रवार को इसकी जानकारी किसान यूनियन के पदाधिकारियों को मिली। इसके बाद किसान नेता गांव पहुंचे। उन्होंने किसान से बात करके जानकारी ली। उन्होंने कड़े लहजे में चेताया कि यदि गरीब किसान की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जी-20 के मेहमानों को आगरा में घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन


किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों का लोन माफ कर देती है। किसानों का शोषण कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने कहा कि समाधान जल्द नहीं हुआ तो व्यापक विरोध होगा। हरियाणा के युवा अध्यक्ष रवि आजाद भी इस मौके पर पहुंचे। उन्होंने इंसाफ दिलाने तक लड़ाई का भरोसा दिया। जयपाल सिंह, प्रधान सुखपाल सिंह, सत्यपाल राणा, तातीराम जादौन, किशन वीर सिंह, इदु खान, मनोज आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें