फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने सरकारी जमीन बंधक बना बैंक से लिया कर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों के बाद अब गंगागढ़ में भूमि घोटाला सामने आया है। जालसाजों ने सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने के बाद यूनाईटेड बैंक से लोन भी ले लिया। संपत्ति को बैंक में बंधक बना दिया। अब कर्ज का भुगतान उलझता नजर आ रहा है। बैंक की मुसीबत बढ़ना तय है।
विज्ञापन

जिले में एक के बाद एक भूमि घोटाला खुलकर सामने आ रहा है। भूमि घोटालों से बैंक घोटाले भी जुड़ने लगे हैं। सरकारी संपत्तियों पर कब्जा कर जालसाजों ने बैंकों को भी चूना लगाया है। सोरों में कई सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने वाले जालसाजों ने विभिन्न बैंकों के कर्जा लिया। गंगागढ़ में अब सरकारी संपत्ति पर कब्जे का मामला सामने आया तो बैंक को भी चूना लगाने की स्थिति स्पष्ट हुई है। जालासाजी करने वाले गंगागढ़ के राकेश चंद्र, सरमुख और साहब सिंह ने यूनाईटेड बैंक सोरों और स्टेट बैंक सोरों में भी जालसाजी की। सरकारी संपत्तियों को बैंकों में बंधक बना लिया और किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर लाखों रुपये का लोन ले लिया। एसडीएम ने यह जमीन सरकारी संपत्ति घोषित कर दी है। अब बैंकों की मुसीबतें बढना तय हो गया है। क्योंकि गारंटी बतौर जो जमीन बंधक बनाई गई थी वह सरकार की हो गई है।
- सरकारी जमीन सरकार के पक्ष में निहित कर दी गई है। बैंक ने किस आधार पर कर्ज दिया वह बैंक के स्तर का मामला है। प्रशासन सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा नहीं रहने देगा। ललित कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन

आसानी से होते रहे दाखिल खारिज
कासगंज। सरकारी संपत्तियों को बेचने और खरीदने की प्रक्रिया कई बार हुई। सबसे बड़ी बात इन संपत्तियों पर दाखिल खारिज आसानी से होते रहे। तहसील कर्मियों ने भी कभी कोई आपत्ति नहीं लगाई। यह भी एक जांच का विषय है।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 0.8090 गाटा संख्या की जमीन बनाई गई है बंधक।
- 12,58,077 रुपये राकेश चंद्र ने यूनाईटेड बैंक से लिया कर्ज।
- पांच लाख रुपये सरमुख ने एसबीआई से लिया कर्ज।
- पांच लाख रुपये साहब सिंह ने एसबीआई से लिया कर्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें