फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांच और चूड़ी कामगारों के हुनर को तराशा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांच और चूड़ी कामगारों के हुनर को तराशा जाएगा
विज्ञापन

उद्योग विभाग दिलाएगा एक जिला-एक उत्पाद के तहत 30 दिन का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कांच और फैंसी चूड़ी निर्माण से जुड़े कारीगरों व हस्तशिल्पियों के हुनर को तराशा जाएगा। उद्योग विभाग ने एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत चूड़ी और कांच कारीगरों को एक माह का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को कार्य योजना बनाई है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक कामगारों आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

ओडीओपी योजना के तहत फिरोजाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले फैंसी कांच उत्पादों, चूड़ी कामगारों और हस्तशिल्पियों को 30 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जायेेगा। उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय के अनुसार 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कामगारों व हस्तशिल्पियों को विभिन्न तरह के कांच ग्लास उत्पादों व फैंसी जोड़ी निर्माण से जुड़ा तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जायेगा। प्रशिक्षण के इच्छुक कामगार विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन शर्तों का पालन जरूरी-
- प्रशिक्षण के इच्छुक कामगार की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिये।
- दो वर्ष पूर्व तक किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया हो।
- आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिये।
- शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें