फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूल्हा करता रहा इंतजार...फिर बिना बैंड के ही चढ़ी बरात, ससुरालियों ने दिए ताने; मामला जान रह जाएंगे हैरान

Mon, 05 Jun 2023 10:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में दूल्हा बरात के साथ आधी रात तक इंतजार करता रहा...फिर बिना बैंड के ही अगवानी (बरात चढ़ी) की रस्म करनी पड़ी। इससे ससुरालियों ने उसे ताने भी दिए। मामला जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
UP: दूल्हा करता रहा इंतजार...फिर बिना बैंड के ही चढ़ी बरा - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दूल्हा बरात के साथ इंतजार करता रहा लेकिन बुकिंग के बाद भी बैंड वाले नहीं पहुंचे। आखिर में बिना बैंड के बरात चढ़ानी पड़ी। इससे दूल्हे को ससुरालियों के ताने सहन करने पड़े। परिवार की भी बदनामी हुई। मामले में 24 दिन बाद बैंड संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मैरिज होम के पास पहुंचना था

सिकंदरा थाना क्षेत्र के युवक ने बीएड किया है और शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहा है। 10 मई को उसकी शादी थी। बरात सिकंदरा के मैरिज होम में जानी थी। इसके लिए उसके जीजा ने कालिंदी विहार का बैंड बुक किया था। मैरिज होम के पास ही बैंड वालों को पहुंचना था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस भी रह

पैसे भी एडवांस में ले लिए

13 फरवरी को बुकिंग राशि के पांच हजार रुपये दे दिए। शादी से पहले बाकी रकम के 18 हजार और दे दिए। दूल्हा और बराती मैरिज होम के पास पहुंच गए, लेकिन बैंड वाले नहीं आए। इस पर दूल्हे के जीजा ने कॉल किया। हर बार संचालक ने एक ही बात कही कि कुछ देर में पहुंच जाएंगे। रात 12 बजे तक बरात इंतजार करती रही, लेकिन बैंड नहीं आया। बिना बैंड के ही बरात मैरिज होम पहुंची।

रकम भी वापस करने से कर दिया मना

पीड़ित का आरोप है कि बरात में बैंड नहीं होने की वजह से लड़की पक्ष के लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। इससे दूल्हे और उनके परिवार को अपमानित होना पड़ा। उन्हें ताने तक सहन करने पड़े। अगले दिन शिकायत पर बैंड वाले ने रकम भी वापस करने से मना कर दिया। मामले में अब पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और मामा ने किया गलत काम
विज्ञापन

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

थाना प्रभारी आनंद प्रकाश का कहना है कि मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। अन्य लोगों के भी रुपये लेकर भागा पीड़ित का आरोप है कि बैंड संचालक दुकान बंद करके भाग गया है। इस तरह से उसने कई और लोगों से रकम जमा कराई थी। अब सभी लोग अपने रुपये पाने के लिए भटक रहे हैं और पुलिस के पास पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-  संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण और
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें