आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएएमएस की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया हैं। चार अक्तूबर से परीक्षाएं शुरू होंगी। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट 222.स्रड्ढह्म्ड्डह्व.शह्म्द्द.द्बठ्ठ पर जाकर परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं।
बीएएमएस के छात्र-छात्राएं लंबे समय से लंबित परीक्षाएं कराने की मांग कर रहे थे। चार वर्ष में उनके दो वर्ष की परीक्षाएं ही हो पाई हैं। गत दिनों छात्रों ने विश्वविद्यालय में विरोध-प्रदर्शन भी किया था। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के मुताबिक बीएएमएस तृतीय वर्ष मुख्य बैच 2016, 2017 और पूरक परीक्षाएं चार अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक कराई जाएंगी।
वहीं, बीएएमएस चतुर्थ मुख्य बैच 2014-15, 2015-16 की परीक्षाएं पांच अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक कराई जाएंगी। तृतीय वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं सुबह 10:00 से 01:00 बजे तक और चतुर्थ वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं दोपहर 02:00 से शाम 05:00 बजे तक कराई जाएंगी।