उत्तर प्रदेश के आगरा में बहू द्वारा पैर नहीं छूने से सास नाराज हो गई। वह अपना मामला लेकर परामर्श केंद्र पहुंची। रविवार को दोनों पक्षों को काउंसलर ने बुलाया। सास ने कहा कि बहू किसी के पैर नहीं छूती है। इसकी वजह से कई बार शर्मिंदा होना पड़ा है। बहू का कहना है कि पैर छूने से क्या होता है, मैं तो सास और ससुर का दिल से सम्मान करती हूं। बहू पिछले 15 दिन से मायके में है।
समझाने की कोशिश लेकिन मानने को तैयार नहीं
मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। बहू बीटेक पास है और सास शिक्षिका है। करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। सास का कहना है कि बहू मेरे पैर नहीं छूती है। अगर वह पढ़ी-लिखी है तो क्या पैर नही छुएगी। मैं भी पढ़ी-लिखी हूं, शिक्षिका हूं। अपने समय सभी के पैर छूती थी। बहू को कई बार समझाने की कोशिश की मगर बात नहीं मानी।